रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के दावों की महाराजगंज क्षेत्र की जर्जर सड़कें पोल खोल रही हैं।
आपको बताते हो कि, महराजगंज वाया इन्हौना व महराजगंज वाया चंदापुर दुसौती मार्ग पहरेमऊ संपर्क मार्ग भी गड्ढों में तब्दील है व संपर्क मार्ग जो डामरीकरण है, वह गड्ढों और तालाबों में तब्दील हो गया है। जिसके चलते 2 पहिया व चार पहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वही गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित हो रही हैं। लेकिन इस ओर ना तो भाजपा विधायक राम नरेश रावत का ध्यान आकर्षित हो रहा है, और ना ही किसी सत्ता पक्ष के नेता का। जिसके चलते प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में किए गए दावों की पोल भी खुल रही है। वहीं वोट लेकर अपना उल्लू सीधा करने का काम करने वाले भारतीय जनता पार्टी के भाजपा विधायक राम नरेश रावत से भी जनता का विश्वास उठता जा रहा है, और लोग गड्ढों में तब्दील सड़कों पर चलने के लिए मजबूर है। यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान ना किया गया तो क्षेत्र की जनता तथा महराजगंज वाया इन्हौना मार्ग के ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के नेता व जिले में बैठे उच्चाधिकारियों की होगी।





0 टिप्पणियाँ