अनियंत्रित बस की टक्कर से भतीजी की मौके पर मौत बुवा गंभीर रूप से घायल।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: लखनऊ  प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस चालकों का कहर इस कदर बढ़ गया है कि, लोगों को चलना मौत को दावत देने जैसा लग रहा है। मामला राष्ट्रीय राजमार्ग के हसनगंज के पास का है। बीती रात लगभग 8:00 बजे मार्ग दुर्घटना में भतीजी की मौके पर मौत हो गई। वहीं बुआ गंभीर रूप से घायल है। 

   आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाछूपुर निवासी सौम्या पासवान पुत्री संतराम पासवान उम्र लगभग 7 वर्ष अपनी बुआ राधा के साथ हसनगंज दवा लेने आई थी। सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस पीoबीo23टी0587 ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सौम्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और बुआ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर बस की खोजबीन शुरू कर दी तथा शव का पंचनामा  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ