धर्मांतरण का खेल: रायबरेली में धर्म परिवर्तन कर गुपचुप ईसाई बनाए जा रहे थे हिंदुओं के परिवार।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव में विगत कई माह से एक ही परिवार के तीन लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन का काम किया जा रहा था। आज जैसे ही धर्म परिवर्तन कराने की सूचना प्रशासन को हुई वैसे ही घटनास्थल पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, एसो शिवगढ़ धीरेंद्र कुमार यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों को हिरासत में लेकर शिवगढ़ थाने ले आई।


    आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी रामू गोड़िया पुत्र मन्ना गोडिया तथा उसकी पत्नी माया गोडिया और पुत्री अंजली द्वारा अपने ही घर में लगभग 100 लोगों को एकत्रित कर ईसाई धर्म परिवर्तन के बारे में प्रेरित कर रही थी। तभी इसकी सूचना प्रशासन को हो गई और आनन-फानन अलीपुर गांव पहुंचे तेजतर्रार उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी तथा एसो शिवगढ़ भारी पुलिस बल के साथ अलीपुर गांव स्थित रामू गोड़िया के घर पहुंचे। जहां पर सैकड़ों लोग एकत्रित पाए गए और उनको धर्म परिवर्तन के बारे में रामू गोड़िया और उनके परिवार द्वारा प्रेरित किया जा रहा था।


    हरकत में आए प्रशासन ने रामू गोड़िया के परिजनों को शिवगढ़ कोतवाली ले गई। मामले में थानाध्यक्ष शिवगढ़ ने बताया कि, कुछ लोगों को लाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ