रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर कुसुढ़ी सागर पुर चौराहे के पास एक व्यक्ति गंभीर रुप में घायल पडा मिला। एंबुलेंस 108 के द्वारा उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक शहर रायबरेली के मलिक मऊ कालोनी का रहने वाला गिरीश चंद्र श्रीवास्तव 35 पुत्र दिनेश चंद्र श्रीवास्तव बाइक से रायबरेली की ओर जा रहा था, तभी कुशुढी सागरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसेकी बाइक में टक्कर मार दी, और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह मौके पर काफी देर तक घायल पढ़ा रहा, लोगों ने सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस द्वारा उसे सीएचसी महराजगज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ