रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना जारी है। आज भी क्षेत्र के अलीपुर और राघोपुर गांव में 2 लोग पाजिटिव निकले, जिनके इलाज के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य टीम महराजगंज ब्लॉक के पाली गांव में आज 53 लोगों का सैंपल लिया गया।
आपको बता दें कि, अलीपुर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय युवक जिसकी जांच शिवगढ़ सीएचसी में हुई थी, पॉजिटिव पाया गया। वहीं दूसरी ओर राघवपुर गांव में की एक महिला को बछरावां सीएचसी द्वारा कराई गई जांच में पॉजिटिव पाई गयी है। ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, कस्बे से 1 किलोमीटर दूर स्थित पाली गांव में आज 38 लोगों की एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई, जो सभी नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 50 वर्ष से अधिक 15 लोगों का आरटी पीसीआर से टेस्ट कराकर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ