रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। भुक्तभोगी का कहना है कि, उसकी शादी विगत 13 जून 2020 को हुई थी।
आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर मजरे पिंडारी कला के रहने वाले दीपू यादव पुत्र रामदीन यादव ने आरोप लगाया है कि, उसकी शादी विगत 13 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी वापस अपने मायके में थी तभी जनपद अमेठी के निगोहा क्षेत्र के पूरे सूबेदार के रहने वाले प्रमोद कुमार मौर्या पुत्र रमेश कुमार मौर्य ने उसकी पत्नी को जबरन भगा ले गए हैं।
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ