प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: आकाशीय बिजली गिरने से एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे धौकल सिंह मजरे रसूलपुर धरावा निवासी सुंदर लाल का 11 वर्षीय पुत्र रामकुमार अपने दरवाजे के पास लगे इंडिया मार्का हैंड पंप पर पानी भरने के लिए गया था। तभी अचानक उस पर अकाशीय बिजली गिर गई। जिसके चलते किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना आनन-फानन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बच्चे के मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

0 टिप्पणियाँ