पति से हुई कहासुनी में पत्नी ने खाया कीटनाशक जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में पति से कहासुनी होने के बाद पत्नी ने मेलाथियान कीटनाशक दवा घोलकर ग्लास से पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

    आपको बता दें कि, अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी वीरेंद्र की पत्नी शिवपति 35 का पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तैश में आकर शिवपति घर में रखी कीटनाशक दवा मेलाथियान को घोलकर ग्लास से पी लिया। थोड़ी देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ