संगठन की रीढ़ होता है कार्यकर्ता-ई. वीरेन्द्र यादव।। Raebareli news ।।

 

सरेनी विधान सभा व शहर रायबरेली के सेक्टर प्रभारियों के साथ की बैठक

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के बूथ संगठन के गठन प्रक्रिया को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को सरेनी विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक आहूत की गयी।  सेक्टर प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव ने कहा कि, कार्यकर्ता ही किसी संगठन की रीढ़ होते हैं, कार्यकर्ताओं के अभाव में कोई संगठन चल नहीं सकता।     समाजवादी पार्टी आज जहाँ खड़ी है, कार्यकर्ताओं की बदौलत है। सभी सेक्टर प्रभारी अपने आवंटित बूथों पर बूथ प्रभारी एवं सह प्रभारी का चयन करायें, बूथ पर दायित्व निभाने वाले लोगों का चयन पार्टी के निष्ठावान एवं मेहनती कार्यकर्ताओं की आपसी सहमति से किया जाये। बूथ कमेटियों की भूमिका आने वाले समय में पार्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

      आपको बता दें कि, बैठक में विधान सभा अध्यक्ष हरिकृष्ण फौजी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सूबेदार शिव बहादुर सिंह, जिला सचिव मुन्नी लाल निषाद, देवेश यादव, लारेंस यादव, सतीश महाजन, मो0 अल्ताफ, सुरेश सिंह, अजय मिश्रा, रामनरेश यादव, मनीष कुमार, अविनाश यादव, इल्तिफाज हुसैन, पवन पटेल, अमर बहादुर सिंह, राम प्रकाश, दिनेश यादव केसरूवा, मो0 अकबर, सुरेश सिंह ‘दादू’, अच्छेलाल यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

     इसी क्रम में शहर रायबरेली के सेक्टर प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष हाजी मो0 इलियास ने कहा कि, अपने बूथों पर एक प्रभारी और एक सह प्रभारी का चयन उस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सहमति से लिया जाये, उसके उपरान्त बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाये। 

      बैठक में विधान सभा अध्यक्ष विनय यादव, मो0 शमशाद, कल्लू चैधरी, मो0 फारूख, जीतेन्द्र मौर्य, अमन शुक्ला, अब्दुल रसीद, मिर्जा सुल्तान, अर्जुन यादव, डा0 जावेद, अल्ताफ बबलू, मो0 फरीद, शाहरूख, मो0 फहीम, नवीस, मो0 सलीम, इम्तियाज, सन्ने अली, मो0 आजम, शहजादे, धर्मेन्द्र चैधरी, श्रीराम यादव, राजन चैधरी, दिलदार रायनी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ