एसडीएम विनय मिश्रा ने भू माफियाओं पर चलाया चाबुक।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे अतरेंहटा गांव में चारागाह की सुरक्षित जमीन जिसकी गाटा संख्या 92 है, पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व टीम द्वारा ट्रैक्टर चलवा कर मुक्त करवाया गया।

  आपको बता दें कि, महराजगंज तहसील क्षेत्र के पूरे सुखई मजरे अतरेंहटा गांव में ग्रामीणों द्वारा चारागाह की सुरक्षित जमीन को जोत कर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी महराजगंज  से की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज तर्रार उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने राजस्व टीम गठित कर चारागाह की सुरक्षित जमीन को खाली करवाने के निर्देश दिए थे।

    उप जिलाधिकारी महराजगंज के आदेश का सतत् पालन करते हुए हल्का लेखपाल विपिन मौर्य की अगुवाई में राजस्व टीम ने लगभग 8:00 बजे चारागाह की की सुरक्षित जमीन अतिक्रमण कार्यों से मुक्त करवाया। राजस्व विभाग द्वारा किए गए इस कार्य से सुरक्षित जमीन गाटा संख्या  92 पर कब्जा करने वालों के हौसले पस्त हो रहे हैं। तो वहीं राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की चारों ओर चर्चा हो रही है।


    इस मौके पर राजस्व टीम के निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, शिव  कंठ गुप्ता, प्रिया सिंह, आध्या प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ