दबंग भू माफिया पूर्व प्रधान के कब्जे से खाली कराई 10 बीघे की बाग
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसीलदार विनोद कुमार सिंह की सक्रियता से राजस्व विभाग को 62 हजार रुपए का फायदा हुआ। जबकि इनके निर्देश पर क्षेत्र के गांव सोथी स्थित ग्राम समाज की बाग के आंवला, अमरूद, बेल तथा बेर के पेड़ों पर लगे उपज की सार्वजनिक नीलामी की गई, और यह नीलामी 62 हजार रुपए में जाकर छूटी। इससे पहले ग्राम सभा को एक भी पैसा इस बाबत नहीं मिलता था।
आपको बता दें कि, विगत आम की फसल में भी तहसीलदार के निर्देश पर इस बाग में आम के फलों की नीलामी कराई गई थी, और पचासी हजार रुपए में आम की फसल नीलाम हुई थी, तथा यह पैसा सरकारी राजकोष में जमा हुआ था। इसके अलावा जब अमरूद आंवला बेर और बेल की फसल आई, तो तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार रामकिशोर वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजकर गाटा संख्या 350 आदि पर स्थित पेड़ों के उपज की नीलामी कराई गई। जिसमें अधिकतम बोली लल्लू पुत्र सुंदर निवासी लोहानी के द्वारा लगाई गई बोली पर समाप्त हुई।
आपको यह भी बताना जरूरी हो गया है कि, इससे पहले आम और अमरूद, बेल, बेर, आंवला के फल गांव के ही एक दबंग पूर्व प्रधान द्वारा बेच लिए जाते थे। जिसमें सरकार को कुछ भी नहीं मिलता था। विदित हो कि, इसी बात पर एक दबंग पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया था, और पूर्व प्रधान सारी उपज स्वयं बेचकर जेब में रख लेता था। सरकारी मद में एक कौड़ी भी नहीं जमा होती थी।
यह तथ्य जब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए दबंग पूर्व प्रधान के कब्जे से लगभग 10 बीघे की बाग को मुक्त कराया और साथ ही साथ पहले आम की फसल नीलाम कराई उसके बाद अब आंवला अमरूद बेर व बेल के फसलों की पहले से ही नीलामी करवा दी। ताकि ज्यादा से ज्यादा राजस्व की बढ़ोतरी हो सके।
इस मौके पर मौजूदा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य गण और बोली लगाने वाले कई लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ