अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी ठोकर मौके पर मौत
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग खैरानी के पास 60 वर्षीय वृद्ध साइकिल सवार को अनियंत्रित ट्रक चालक ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे वृद्ध की मौके पर मौत हो गई।
आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैरानी के निकट लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुसली खेड़ा मजरे खैरानी निवासी चंद्रपाल यादव पुत्र स्वर्गीय नानू उम्र 60 वर्ष जोकि अपनी साइकिल से कुंदनगंज बाजार कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। तभी तेज गति और लापरवाही के चलते ट्रक चालक ने वृद्ध साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे वृद्ध साइकिल सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने ट्रक का नंबर लिखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि, सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ