समिति की देखरेख में सम्पन्न होंगे सभी कार्यक्रम
पंडित कालिका प्रसाद शुक्ल नियुक्त किए गए मंदिर के नए पुजारी
पंडित नंदकिशोर तिवारी नियुक्त किए गए समिति अध्यक्ष
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरी में स्थित पावन तपोस्थली श्री बाबा बनवारी दास की कुटी में बैठक कर बाबा बनवारी दास सेवा समिति का गठन किया गया।
आपको बता दें कि, आयोजित बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि, बाबा बनवारी दास की कुटी में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम समिति की देखरेख में सम्पन्न होंगे। वहीं सर्वसम्मति से बाबा बनवारी दास की कुटी में पंडित कालिका प्रसाद को नया पुजारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पंडित नंदकिशोर तिवारी, संरक्षक रामप्रकाश अवस्थी, महामंत्री राकेश बाबू तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण शुक्ला, उपाध्यक्ष काशीदीन यादव, सहमंत्री शिवमोहन सिंह, संरक्षक सोनू सिंह, सदस्य रिंकू द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ