कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में कांग्रेसियों ने ध्वजारोहण कर सत्य के मार्ग पर चलने की ली शपथ।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज इन्हौना मार्ग पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा ने तिरंगा फहराया और सभी कांग्रेसजनों से अपील की है कि, वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता बनाए रखने के लिए काम करें, और समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ जंग छेड़े।

    इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रिंसू वैश्य, इरशाद आलम, अमर बहादुर सिंह, दिनेश मिश्रा, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, अंकुर जायसवाल, राहुल सिंह, रामचंद्र सिंह, राजकुमार मौर्य, कन्हैया लाल, हनुमान जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ