रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव में दीवाल बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। इस खूनी संघर्ष में 13 लोगों को गंभीर चोटे आई, सभी घायलों को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा है।
आपको बता दें कि, नंदाखेड़ा गांव के रहने वाले प्रेम शंकर पुत्र ओंकार नाथ ने अपने पड़ोसी उमेश पुत्र हरीनाथ रमेश, राकेश सोनू पुत्र गण हरिनाथ कलावती पत्नी हरिनाथ, सुखरानी पत्नी उमेश, ममता पत्नी हरिओम, हरिओम पुत्र नोखेलाल, ओम लाल पुत्र नोखेलाल तथा नोखेलाल पुत्र बिहारी साहू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि, वह शुक्रवार की दोपहर में अपने घर की दीवाल का निर्माण कर रहे थे। तभी उपर्युक्त आरोपी गणों ने उनके तथा उनके परिवार के सदस्य के ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह तथा उनकी पत्नी सूर्यकांति और पुत्र गया प्रसाद को गंभीर चोट आई है।
पुलिस ने प्रेमशंकर की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष के उमेश पुत्र हरिनारायणाचारी की तहरीर पर प्रेम शंकर पुत्र ओंकार नाथ, सूर्यकांति पत्नी प्रेमशंकर तथा गया प्रसाद पुत्र ओंकार के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी गणों को जेल भेजा है।
मामले में थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि, दीवाल बनाए जाने को लेकर नंदा खेड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था। रिपोर्ट कर दर्ज कर आरोपी गणों को जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही।




0 टिप्पणियाँ