रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर गौरी शंकरन का शिवलिंग तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे एडिशनल एसपी नित्यानंद राय, क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी और कोतवाल अरुण कुमार सिंह लोगों से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं, स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि, गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में देर रात यह कृत्य किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है, वहीं युवक फरार बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि, रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुरैनी में में बीती देर रात गांव के ही एक अराजक तत्व के द्वारा मंदिर में घुसकर शिवलिंग तोड़ने की घटना सामने आई है। इससे मुरैनी गांव सहित आसपास के इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल अरुण कुमार सिंह के द्वारा छानबीन की जा रही है। वहीं, लोगों ने गांव के ही सुनील सिंह उर्फ सोनू पुत्र विंदाबक्स सिंह पर आरोप लगाते हुए शिवलिंग तोड़ने की बात कह रहे हैं। हालांकि थाने में अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।
हालात को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।



0 टिप्पणियाँ