मौसेरी बहन से खेल खेल में कहासुनी, 13 वर्षीय किशोर ने खाया जहर हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: मौसेरी बहन से खेल खेल में कहासुनी होने से नाराज 13 वर्षीय किशोर ने सल्फास का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

     आपको बता दें कि, अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा महराजगंज के वार्ड संख्या 4 रूद्र नगर के रहने वाले सुखदेव का 13 वर्षीय पुत्र संतोष बीती रात घर में था। उसकी मौसेरी बहन भी आई थी। दोनों में किसी बात को लेकर हंसी हंसी में विवाद हो गया। तैश में आकर संतोष ने गेहूं की बोरी में रखी सल्फास की गोलियां निकाल कर खा ली। घर वालों ने तुरंत ही जान लिया, और उसे लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर, जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक उसका इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ