रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे ग्राम पंचायत कसरावां को जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को मौके पर ले जाकर विधायक रामनरेश रावत ने ग्रामवासियों के संग बैठक की।
आपको बता दें कि, लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से फोन पर वार्ता करके ग्राम सभा कसरावां के मुख्य संपर्क मार्ग के साथ ही साथ क्षेत्र की सभी सड़कों के निर्माण के लिए आग्रह किया। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं 28 सितंबर को मिलने का वक्त भी दिया।
ग्रामवासियों के संग बैठक में बछरावां नगर पंचायत के कर्मठ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, वरिष्ठ भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ