जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, रायबरेली जिला जेल से 2 कैदी फरार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली से बड़ी खबर आ रही है, जिला कारागार से दो कैदी फरार हो गए हैं। खबर मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। डीआईजी जेल लखनऊ रेंज जांच करने के लिए जिला जेल रायबरेली पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। फरार हुए कैदी में एक सलोन का तो दूसरा शिवगढ़ का निवासी बताया जाता है। एक तरफ प्रदेश सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने की मुहिम चला रही है, तो वहीं दूसरी ओर जेल के अंदर से कैदियों का फरार हो जाना मामूली घटना नहीं है। 

     आपको बता दें कि, जेलर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से बात करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जबकि डीआईजी लखनऊ रेंज  संजीव त्रिपाठी जेल के अंदर जांच करने के लिए मौजूद हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ