20 सितंबर को आयोजित होगा रक्तदान शिविर

 समाजसेवी विनोद दीक्षित ने लिया संकल्प लोगों को नहीं होने देंगे रक्त की कमी

रजनीकांत अवस्थी

मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपना जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया। 

      आपको बता दें कि, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जन्मदिन के अवसर पर समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, इस समय वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना काल में लोगो को जरूरत के समय रक्त ना मिल पाने के कारण कई लोगों को समस्याओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपने 43वें जन्मदिवस पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही बताया कि, आगामी 20 सितंबर की सुबह 8:00 बजे लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक एनएच मथुरा के सामने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए पूरी टीम को मास्क भी दिए है। प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि, हम जो भी रक्तदाता रक्तदान  करने आएगा  उसको रक्तदान शिविर में उसकी सुरक्षा के लिए हेलमेट के साथ प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहा है कि, आज जन्मदिन के अवसर पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने समाज हित में जो निर्णय लिए है, उसकी वे प्रशंसा करते हैं, और आने वाले समय में समाज की ऐसे ही सेवा करते रहेंगें। 

     वहीं युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा है कि, वे किसी भी काम से पीछे नहीं हटेंगे। इसलिए वे और उनके लोगों के द्वारा रक्तदान के साथ ही अनेक प्रकार के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। 

     इस अवसर पर गणेश पाल, भानु शर्मा, आशीष शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत वर्मा, श्याम शर्मा, विनोद पांडे, रजत अग्रवाल, लोकेंद्र चौधरी, चंद्र प्रकाश पांडे, कुलदीप शास्त्री आदि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ