रजनीकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत हो गई है। बछरावां पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार बछरावां थाना क्षेत्र के कुटी खेड़ा मजरे रैन गांव का रहने वाला राजकुमार यादव पुत्र छेदीलाल 30 अगस्त को मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजकुमार यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को घटना वाले दिन ही हिरासत में ले लिया गया था, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ