महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव के रहने वाले कोरोना संक्रमित कोटेदार रवि शंकर उर्फ रानू कोटेदार की बाराबंकी कोरोना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा पहले उन्हें बटोही लेवल वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें लालगंज ले जाया गया। जब हालत और गंभीर हुई तो उन्हें बाराबंकी जिले स्थित कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की देर शाम उनकी मौत हो गई 35 वर्षीय रविशंकर गुप्ता उर्फ रानू की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मचा।
(रानू कोटेदार)
(04/09/2020)

0 टिप्पणियाँ