चोरी के मामले में 4 अभियुक्त सलाखों के पीछे।। Raebareli news ।।

 


प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ पुलिस की कार्यशैली से अंजान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देना भारी पड़ गया। 

     आपको बता दें कि, मुराई बाग कस्बे के डलमऊ रोड  पर स्थित भागीरथी पैलेस में बीते 1 सप्ताह पूर्व चोरों ने ई-रिक्शा बैटरी और एंप्लीफायर चोरी कर लिया था, मामले में भागीरथी मैरिज हाउस संचालक बिलाल अहमद ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया। चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की और घटना का खुलासा करने में लग गए।    

     रविवार को डलमऊ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने चार चोरों को पकड़ लिया है। जिनमें से गोलू उर्फ परवीन पुत्र प्रेमनाथ निवासी रायपुर टप्पा हवेली व रिषभ पुत्र गंगा प्रसाद निवासी खटिकाना डलमऊ, विजय पुत्र कल्लू निवासी चौरासी मोहल्ला डलमऊ व निखिल गोडिया पुत्र केशव प्रसाद निवासी कस्बा व थाना  डलमऊ को उनके पास से चोरी के सामान को बरामद कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ