बूँद - बूँद से सागर भरता, एक - एक से ग्यारह ।
◆ जीवन कितना ही दुष्कर हो, धैर्य रखो तुम भाई,
सीख दे रहा 'समय' सभी को, फिर होगी तरुणाई ।
■ कठिन समय का जीवन छोटा, खुशियाँ हैं दीर्घायु,
हुआ कष्ट जब पंख कटे थे, प्रभु की गोद जटायु ।
■ कर्म करो और भाग्य बनाओ, आराध्यों को शीश नवाओ,
'समय' शब्द यदि गए दूर तो, फिर वापस ना मिले बताओ ।
■ है विदेह का जीवन दर्शन, नीर - क्षीर विवेक है साक्षी,
जल में रहकर विरत जलज है, फिर काहे की आपा - धापी ।
■ Written by ~ कमल बाजपेई
0 टिप्पणियाँ