"रिश्तों का गणित" कमल बाजपेई

☸️रेखाओं में बँटे भाई हैं, गाँव, गली, चौबारे,

☸️आत्मसमर्पण, शुद्ध प्रेम की, बाट जोहते सारे ।

☸️प्रिय का प्रेम त्रिकोण बना है, रिश्ते जोड़ - घटाना,

☸️देश प्रेम में गुणा - भाग है, मतलब भरा ज़माना ।

☸️है वीभत्स रूप ही केवल, क्या कुछ सही नहीं है? 

☸️ठहरो ! अब भी आस बची है, जब तक बची 'मही' है ।

☸️गुरु - शिष्य कुछ ठीक अभी हैं, आदर्शों को मानें,

☸️कठिन राह पर चलते कुछ हैं, बाकी हैं अनजाने ।

☸️माँ का प्यार, प्रकृति का अर्पण, जैसे गंगा जल का तर्पण,

☸️बेजुबान का प्यार अमर है, माँ ही करती पूर्ण समर्पण ।

Written by ~ कमल बाजपेई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ