भारत सेवा न्यास ने कला चित्र प्रतियोगिता का किया आयोजन

 


गरीब बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं बस उन्हें सही प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की जरूरत है-मानवेन्द्र पाण्डव

रजनीकांत अवस्थी

मथुरा: भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में  स्वर्गीय सुबीरा पाण्डव कला चित्र प्रतियोगिता का आयोजन जल संरक्षण, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, पॉलिथीन हटाओ विषयों पर, भारत सेवा न्यास कार्यालय पर किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी झलक, द्वितीय पुरस्कार कुमारी तनु और तृतीय पुरस्कार  घनश्याम ने प्राप्त किया।

    आपको बता दें कि, इस अवसर पर बोलते हुए भारत सेवा न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र पांडव ने बताया कि, भारत सेवा न्यास अपने प्रकल्प भारत भविष्य के माध्यम से समय-समय पर इस तरह के आयोजन पूरे भारतवर्ष में कराता रहता है। उन्होंने कहा कि, आज के समय में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत आवश्यक है।   प्रतियोगिता में जीतना हारना मायने नहीं रखता है, हर प्रतियोगिता से हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि, भारत सेवा न्यास जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला संगठन है, और इस तरह के आयोजनों से बच्चों के जीवन में कुछ कर गुजरने की भावना उत्पन्न होती है

      भारत सेवा न्यास के महामंत्री सत्यवीर सिंह एवं महावीर प्रधान ने कोरोना वैश्विक महामारी कोरोना से किस प्रकार बचाव किया जा सके, इसके विषय पर बच्चों को जानकारी देते हुये कहा कि, ज्यादा से ज्यादा अपने हाथों को साफ करें, और सैनिटाइजर का यूज़ करें चेहरे पर मास्क लगाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचे। 

    इस मौके पर भारत सेवा न्यास के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश संभाग प्रभारी दीपक अवस्थी सत्यवीर सिंह, महावीर प्रधान, सत्येंद्र वर्मा, हेमंत भारद्वाज, सीवी विकल, शीला देवी, चैरिटेबल ट्रस्ट से रवि बाबा सिंह, राकेश, अनिल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ