रायबरेली के DM भी हुये कोरोना पाजिटिव।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को उनके आवास पर हुई एंटीजन किट से टेस्ट से उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जांच में जिलाधिकारी के कुक को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिलाधिकारी के कोरोना संक्रमित होने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

     आपको बता दें कि, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कुछ लक्षण मिलने पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बुलाकर जांच कराई। जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं उनके आवास में काम कर रहे कुक व अन्य कर्मचारियों की भी जांच हुई है, जिसमें कुक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस खबर के बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी ने भी ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। कहा है कि, वह ग्रह एकांतवास में है।

     सीएमओ संजय शर्मा ने अपील की है कि, जिलाधिकारी के कोरोना पाजटिव आने के बाद विगत 5 दिन में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठकों में शामिल रहे। अधिकरियों कर्मचारियों से अपील है कि, आप सभी स्वेक्षा से अपनी कोविड-19 की जांच जिला चिकित्सालय पहुंच कर करा लें। वहीं जिलाधिकारी ने भी अपील की है कि, जो लोग उनके सम्पर्क में आये है, वे लोग अपना कोरोना टेस्ट करा ले। ध्यान देने का विषय यह भी है कि, जनपद रायबरेली में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ