रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नेरुआ रायपुर में आज क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामनरेश रावत, पूर्व एमएलसी एवं भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह ड्रेस वितरण एवं इंटरलॉकिंग का उद्घाटन करेंगे।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम पूर्वाहन 11:30 से आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रमुख रूप से शिवगढ़ खण्ड विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, हनुमान सिंह आदि लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान प्रतिनिधि रतीपाल रावत ने बताया कि, ड्रेस वितरण कार्यक्रम में कलम के सिपाही पत्रकारों को भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ