महिला को गाली गलौज देने का विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 


रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ सर्की में एक महिला को गाली गलौज देने का विरोध करने पर उसके बिपक्षियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। महिला द्वारा थाने में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने एक ही परिवार के 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज का मुकदमा पंजीकृत किया है।

     आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली गुड्डा पत्नी सीतला ने पुलिस को बताया कि, उसकी और उसके पड़ोसियों से पुरानी रंजिश है। आज दिन में वह अपने दरवाजे पर अकेली बैठी थी, तभी दूसरे पछ  के रामचंद्र और उसकी पत्नी गंगा देवी तथा लड़के बृजेश व विजय अचानक आ गए, और आते ही उन लोगों ने उसे बुरी बुरी गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया, तो चारों ने लाठी-डंडों उसे जमकर पीटा जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई।

     पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर चारों बिपक्षियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मामले की जांच कराकर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ