पुलिस-पटवारी मिलकर पीडब्लूडी की भूमि पर करा रहे हैं अवैध निर्माण-ओ.पी. यादव।। Raebareli news ।।

 


रायबरेली-परशदेपुर रोड की भूमि पर पूरे पान्डेय में किया जा रहा निर्माण

प्रभारी निरीक्षक डीह व राजस्व कर्मी सलोन के सहयोग से गंगा प्रसाद करा रहे अवैध निर्माण

पी.डब्लू.डी. प्रान्तीय खण्ड के कर्मियों द्वारा रोकने के बावजूद हो रहा अवैध निर्माण

अवैध निर्माण के कारण मनीष कुमार व राम अवध का बंद हो रहा है रास्ता

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूर्व डीजीसी (फौजदारी) ओ.पी. यादव ने कहा है कि, थानाध्यक्ष डीह की खाऊ-कमाऊ नीति के कारण पूरे पान्डेय, मजरे सरायं मानिक, थाना डीह में गम्भीर अपराध की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।  रायबरेली परशदेपुर रोड की भूमि पर ग्राम पूरे पान्डेय में गंगा प्रसाद जबरदस्ती निर्माण करा रहे हैं।  गंगा प्रसाद के इस अवैध निर्माण में थानाध्यक्ष डीह व सलोन के राजस्वकर्मियों का पूरा संरक्षण है। यह भूमि गंगा प्रसाद के नाम राजस्व अभिलेखों में अंकित अवश्य है, लेकिन अब यह भूमि पी.डब्लू.डी. प्रान्तीय खन्ड की रोड रायबरेली परशदेपुर की सीमा में आ गयी है, जिससे यह भूमि पी.डब्लू.डी. के स्वामित्व में आ गयी है। इस बात को गंगा प्रसाद, राजस्वकर्मी व थाना प्रभारी भली-भांति जानते हैं। इस भूमि पर कभी भी गंगा प्रसाद का कब्जा व दखल नहीं था। इसी भूमि से मनीष कुमार व राम अवध का रास्ता भी निकलता है। इस रास्ते के लिये दोनों व्यक्तियों ने सन् 2016 में 19000/- रूपया गंगा प्रसाद को अदा कर दिया है। रास्ते के लिए समझौता हो गया था, लेकिन वर्तमान थाना प्रभारी गंगा प्रसाद की ओर से पक्षकार बन गये हैं और मनीष कुमार को फर्जी गम्भीर अपराध में फँसाने की धमकी दे रहे हैं। श्री यादव ने जिलाधिकारी रायबरेली, पुलिस अधीक्षक रायबरेली, उपजिलाधिकारी सलोन एवं लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता से मांग की है कि, पी.डब्लू.डी. की भूमि पर हो रहे निर्माण को अविलम्ब रोका जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ