अंतरराष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर युवाओं ने किया प्रदर्शन।। Raebareli news ।।

जिलाधिकारी को युवाओं द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस पर युवाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया।

     आपको बता दें कि, इस अवसर पर युवाओं का प्रतिनिधि करने वाले युवा उदय भान पटेल ने बताया कि, समाचार पत्र के अनुसार दिनांक 13 सितंबर 2020 को प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विभाग में समूह ख व ग  के पदों पर संविदा पर एवं विनायमतिकरण नियमावली 2020 को लाने के विचार में है।उदय भान पटेल ने बताया कि, पिछले 4 वर्षों से भी अधिक समय से अनेक भर्तियों के परिणाम लंबित हैं, उनके परिणाम आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है, और यदि परिणाम आ भी जाते हैं तो उसके बाद भी संविदा पर न्युक्ति और संविदा आधारित मानदेय प्रतियोगी अभ्यर्थी की उन तमाम आशाओं पर कलंक साबित होगा, जिसे उसने अपने लिए अपने परिवार के लिए अपने प्रदेश के लिए अपने देश के लिए देखा है। उन्होंने बताया कि, 5 वर्ष संविदा अवधि भ्रष्टाचार और उगाही को प्रेरित करेगी वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मी को स्वतंत्र रूप से कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न करेगी।

     उन्होंने कहा कि, भर्ती परीक्षा का उद्देश्य ही योग्य का चयन होता है, ऐसे में एक बार योग्य व्यक्ति को 5 वर्ष तक बार-बार योग्यता सिद्ध करनी होगी, और उसके बाद उसे स्थाई किया जाएगा। लेकिन इसकी क्या गारंटी होगी कि, 5 वर्ष के बाद वह योग्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि, यह अनंत काल तक योग्यता परीक्षण की प्रक्रिया बनकर रह जाएगी। जिस पर प्रदेश का संपूर्ण ढाचा अस्त व्यस्त हो जाएगा। किसी भी नियमावली के प्रस्ताव को कैबिनेट के द्वारा मंजूरी न दी जाए, जहां एक और यह भ्रष्टाचार और शोषण को बड़ावा देगा, वहीं दूसरी और प्रतियोगी अभ्यर्थी को अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने पर विवश होना पड़ेगा।

     इस अवसर पर उदय भान पटेल, अखंड प्रताप सिंह, हिमांशु, श्रीपाल, सुरेश वर्मा, शिव लाल, प्रियंका श्रीवास्तव, विद्या भारती उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ