प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष के पद लिए नामांकन व साक्षात्कार लिया गया।
आपको बता दें कि, बृहस्पतिवार को डलमऊ कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के लिए कुल 12 लोगों ने नामांकन पत्र भरा एवं नगर अध्यक्ष के लिए 6 लोगों ने नामांकन पत्र भरा तथा पदाधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया। जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, सभी लोगों के नामांकन पत्र ले लिया गया है, एवं सभी का साक्षात्कार भी हो गया है। अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष एंव युवा नगर अध्यक्ष के परिणाम की घोषणा प्रदेश कमेटी द्वारा तय किया जाएगा। वहीं डलमऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर सरेनी पूर्व विधायक अशोक सिंह, सरेनी प्रभारी संतोष त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह, पिंटू तिवारी, आयुष द्विवेदी सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ