महर्षि वाल्मीकि जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कराये सम्पन्न।। Raebareli news ।।

 

जनपद में 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती संस्कृति कार्यक्रमों द्वारा भव्य रूप में जायेगी मनायी 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: इस वर्ष आगामी 31 अक्टूबर 2020 को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती का पावन दिवस है। जिसे प्रदेश सहित जनपद रायबरेली में भी भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया। 

      आपको बता दें कि, इस सम्बन्ध जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहायक निदेशक सूचना, समस्त एसडीएम आदि सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि, भव्य आयोजन के लिए स्थानीय स्तर परविभिन्न सांस्कृतिक दलों/कलाकारों का चयन करे, जिसका समन्वयक जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा। जिले स्तर पर चयनित मंदिरों/स्थलों पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए व शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करते हुए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी मंत्र को अपनाते हुए भव्य एंव दिव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की व्यापक/उचित भागीदारी भी सुनिश्चित की जाये एवं आयोजन के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार मीडिया में सुनिश्चित करते हुए जनमानस को इससे जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

      जिलाधिकारी ने कहा है कि, आगमी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत् 8, 12 अथवा 24 घण्टे का वालमीकि रामायण का पाठ किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया जाए। श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मंदिरों का चयन करते हुए सुरूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाये।    आगमी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वाल्मीकि जयन्ती के कार्यक्रम को भव्य तरीके सम्पन्न कराने के लिए जनपद में एक नोडल अधिकारी को नामित करें तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक, संस्कृति निदेशालय डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है जिनका मो0नं0 9565915634 एवं ई-मेल valmikijayanticulture@gmail.com पर सम्पन्न कराये गये कार्यक्रमों का विवरण/फाटोग्राफ्स एवं जनपद के नामित नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई0डी0 की सूचना उपलब्ध कराया जाए। 

      महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि है। जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवनकाल में की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों, एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ