31 अक्टूबर को चयनित स्थलो/मन्दिरों पर होगें वाल्मीकि रामायण के पाठ्य व सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने कार्यालय कक्ष में अगामी 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती का पावन दिवस है। जिसे जनपद रायबरेली में शासन के निर्देशों के अनुसार भव्य रूप से मनाये जाने पर विचार विमर्श किया गया।
आपको बता दें कि, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये गये कि, प्रशासन व शासन दिशा निर्देशों के अनुरूप महर्षि वाल्मीकि जयन्ती मनायी जाये। उन्होने कहा कि, जनपद स्तरीय प्रोग्राम सुपर मार्केट स्थित चंदापुर कोठी व जहानाबाद स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में मनाया जाना है। जिसमें प्रातः 8 बजे से 4 बजे तक रामायण पाठ व 4 से 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिलाधिकारी आवास के निकट महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
चयनित मंदिरों/स्थलों पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए व शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करते हुए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी मंत्र को अपनाते हुए भव्य एंव दिव्य आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की व्यापक/उचित भागीदारी भी सुनिश्चित की जाये एवं आयोजन के सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार मीडिया में सुनिश्चित करते हुए जनमानस को इससे जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यांे के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8, 12 अथवा 24 घण्टे का वालमीकि रामायण का पाठ किये जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ