रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए सुख और समृद्धि की कामना की है।
आपको बता दें कि, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि, सरदार बल्लभ भाई पटेल को सच्ची श्रंद्धाजलि तभी है, जब हम महान पुरूषों के आदर्शो सिद्धान्तों पर चल कर राष्ट्रीय एकता अखण्डता को मजबूत करे तथा देश व समाज का विकास करें। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, एडीएम राम अभिलाष व प्रेम प्रकाश उपाध्याय नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, एडी सूचना प्रमोद कुमार आदि ने भी सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ