रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी पहले मऊ मंडल के कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय ब्लाक के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता बछरावां विधायक राम नरेश रावत रहे।
आपको बता दें कि, अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकारें जनहित के काम कर रही हैं। भाजपा के शासनकाल में देश की सीमाओं की रक्षा का काम बखूबी किया गया है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। वहीं देश के अंदर स्टार्टअप, मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं लागू करके देश को विकासशील से विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने और विभिन्न जनकल्याणकारी काम किए जा रहे हैं। आवश्यकता इस बात की है कि, कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, जिला महामंत्री सरोज गौतम, जिला महामंत्री शरद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा एडवोकेट, ब्लाक प्रमुख सतेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पहरे मऊ सुरेश मौर्या ने किया।
इस मौके पर संतलाल लोधी, अमर बहादुर सिंह, चंद्रपाल यादव, रण बहादुर सिंह, नवनीत मौर्य, राजेंद्र मौर्य, धीरेंद्र मौर्या, सुधा अवस्थी, राम अभिलाष, रजनीश तिवारी, दुर्गेश विश्वकर्मा, रंजन साहू, सीमा सिंह, श्वेता सिंह, माया देवी आदि मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ