रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: पुलिस अधीक्षक श्र्लोक कुमार के दिशा निर्देशानुसार वा जिला कराटे संघ के तत्वाधान में मिशन शक्ति के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सात दिवसीय कराटे मार्शल आर्ट शिविर लगाया गया। जिसमें पुलिस में कार्यरत सभी महिला पुलिसकर्मी अधिकारी व कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
आपको बता दें कि, आज प्रथम दिवस पर कोतवाली सदर, महिला थाना, मिल एरिया, भदोखर थाना इत्यादि जगहों से महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जिला कराटे संघ के महासचिव मुख्य प्रशिक्षक कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी पुलिसकर्मियों को मार्शल आर्ट की तकनीकी जानकारी दी। वहीं बहुत सारी प्रेरणादायक बातें भी बताइए, तो महिला प्रशिक्षक रितिका गुप्ता, निशा, सावित्री ने महिलाओं को कराटे की भिन्न टेक्निक्स बताई।
जिसमें कि, किसी भी परिस्थिति में अपने आप को और दूसरों को कैसे बचाया जाए, जैसी टेक्निकस बताई। इस मौके पर कराटे मास्टर राकेश कुमार गुप्ता, प्रशिक्षक आदेश कुमार, सुरेंद्र कुमार के साथ पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ