चोरी करते रंगे हाथों पकडे़ गए चोर भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने बचाया।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र बछरावां के अन्तर्गत हरदोई चौराहे के पास दो अभियुक्तो ने दुकान के बाहर रखी पेट्रोल की बोतल उठाकर अचानक भागने का प्रयास करने लगे। जिसे स्थानीय ग्रामीणो ने तुरंत पकड़ लिया, और धुनाई करने ही वाले थे कि, उधर रास्ते से किसी कार्यकम मे शामिल होने जा रहे, क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने भीड़ को देख कर रूके, पूरे मामले का संग्यान लिया। मामले की जानकारी करते हुए जनता की पिटाई से बचाने का सफल प्रयास करते हुए, उन दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक राम नरेश रावत ने उपस्थित ग्रामीणों से कानून को हाथ में ना लेने की अपील करते हुए, वहां से कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

      आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार मोहम्मद हफीज पुत्र नजीर निवासी दौलतपुर घर कुइयां जनपद बाराबंकी अपने एक साथी के साथ महराजगंज से बछरावां की ओर आ रहा था। वहीं हरदोई चौराहे पर दुकानों के बाहर रखी पेट्रोल की कैन उठाकर भागने का प्रयास किया। किंतु स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से उन्हे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। जिसके बाद उधर से गुजर रहे क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने उस चोर को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

      इस सन्दर्भ मे कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि, दो चोरो को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ