रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय कस्बे के इलाहाबाद लखनऊ राजमार्ग पर बना ओवर ब्रिज फिर एक व्यक्ति के घायल होने का कारण बन गया। घटनाक्रम के अनुसार लालपुर निवासी भूप चंद्र पुत्र बाबूलाल अपने एक सहयोगी के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से बछरावां आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल ओवर ब्रिज के ऊपर मोड के पास पहुंची, कि अचानक अनियंत्रित हो गई और बगल में बनी रेलिंग से टकरा गई। परिणाम स्वरूप भूपचंद मोटरसाइकिल से नीचे आ गिरे और काफी दूर तक घिसटते चले गए। आश्चर्य की बात तो यह थी कि, जिस मोटरसाइकिल सवार के साथ यह बैठ कर आए थे, उसने पलट कर इनका हाल भी नहीं पूछा, और मोटर साइकिल लेकर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस व राहगीरों द्वारा तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परंतु घायल के घरवालों द्वारा जिला अस्पताल न ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।



0 टिप्पणियाँ