रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत समोधा सुदौली मार्ग पर टोल बचाने के चक्कर में भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। जिससे क्षेत्रीय ग्रामीण खासा परेशान रहते है। क्योंकि भारी वाहनों के अनुरूप सड़क न बनने के कारण मरम्मत के कुछ ही दिनों के बाद इस सड़क की हालत खस्ता हो जाती है। जिससे जगह-जगह सड़कों में गड्ढे बनना और सड़क उखड़ जाने के कारण छोटे वाहनों का भी निकलना मुश्किल हो जाता है।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज सुदौली से समोधा की ओर से आ रहा एक ट्रक गजियापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। गलीमत यह रही कि, किसी प्रकार के जान माल का खतरा नहीं हुआ, और सभी लोग सुरक्षित बच गए। हल्की-फुल्की छोटे ड्राइवर एवं उसके साथी कंडक्टर को आई हैं। किंतु सभी लोग सुरक्षित पाए गए। अब सवाल यह उठता है कि, थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में यह लोग अपने साथ-साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल देते हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि, इस मार्ग पर भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगनी चाहिए, या फिर भारी वाहनों के अनुरूप सड़क का निर्माण होना चाहिए।



0 टिप्पणियाँ