महराजगंज के संपूर्ण समाधान दिवस में मां ने एसपी को सुनाई बेटी के साथ हुए दुराचार की आपबीती कहानी
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील दिवस में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी श्लोक कुमार की मौजूदगी में गढ़ी मजरे अतरेहटा की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही दबंगों द्वारा विगत 4 अप्रैल को उसकी लड़की के साथ कथित रूप से दुराचार किए जाने की शिकायत एसपी श्लोक कुमार से दर्ज कराई, और बताया कि, उसकी तहरीर पर आज तक कोतवाली महराजगंज की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जिस पर एसपी श्लोक कुमार ने महराजगंज कोतवाल श्री राम को मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अधिकारियों में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार रामकिशोर वर्मा के अलावा प्रमोद कुमार जिला सूचना अधिकारी, कोतवाल श्री राम, शिवगढ़ कोतवाल धीरेंद्र यादव, हरचंदपुर कोतवाल अनिल कुमार सिंह, बछरावां कोतवाल राकेश सिंह, ईयो नगर पंचायत महराजगंज डॉ राजेश कुमार, ईयो बछरावां अजीत कुमार बागी, महराजगंज सीएचसी प्रभारी डॉक्टर भावेश सहित शिक्षा, सिंचाई, बाल विकास परियोजना, खंड विकास अधिकारी महराजगंज बछरावां प्रवीण कुमार तथा महकमों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ