सपा के पूर्व विधायक ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए शैलेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: शहीद हुए शैलेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर सबसे पहले बछरावां कस्बे में सपा के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं उपस्थित सैकड़ों की तादात में लोगों ने जिस वाहन में पार्थिव शरीर लाया जा रहा था उसे रोककर श्रद्धांजलि दी।


    आपको बता दें कि, लोगों द्वारा  शहीद शैलेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि के बाद रायबरेली शहर में स्थित आवास पर पहुंचा, कुछ देर बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव डलमऊ थाना क्षेत्र के मीर मीरानपुर गांव पहुंचा गया, जहां शहीद को श्रद्धांजलि देने आए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी।

   विदित हो कि, शहीद शैलेंद्र सिंह की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी, और वे 2009 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। इस दौरान वह जम्मू कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र तैनात थे। जहां आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते करते वे शहीद हो गए। बताया जाता है कि, जिस गांव में शैलेंद्र सिंह ने जन्म लिया, उस गांव से पहले भी 20 लोग सेना में हैं, और 30 से अधिक लोग यूपी पुलिस में तैनात हैं। आंखों से बह रही आंसुओं की धारा के बीच गांव के युवाओं ने कहा कि, शहीद शैलेंद्र सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे गांव की मिट्टी ने देश सेवा के लिए करीब 50 युवाओं को जन्म दिया है। आगे भी दर्जनों युवा देश सेवा करने के लिए सेना की तैयारी कर रहे हैं। गांव के युवाओं ने शहीद शैलेंद्र सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे भी लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ