महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के बसकटा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति की नैया नाला में रहस्यमई ढंग से शव बरामद हुआ।
आपको बता दे कि, जानकारी के मुताबिक रामलखन रैदास पुत्र सुकुरू करीब 12 बजे अपने घर में यह बता कर कि, वह खेत जा रहा है। वह अपने साथ फावड़ा व पानी की बोतल भी लेकर काम करने के लिए गया था। कुछ समय बाद मृतक की पत्नी जब खेत पहुंची, तो वहां पर खेत में फावड़ा, एक चप्पल रखा हुआ था। पत्नी ने जोर जोर से अपनी पति को आवाज लगाई, जब कहीं उसका पति दिखाई नहीं दिया, तो उसे कुछ अनहोनी की आशंका हुई। वह रोते बिल्खते गांव की ओर दौड़ी। गांव में आकर लोगों को बताया, तो ग्रामीण नैया नाला की तरह दौड़े। भैया के पास पहुंचकर ग्रामीणों में से एक युवक नाले में कूद कर ढूंढना प्रारंभ किया, तो मृतक पानी के अंदर ही था। उसके बाद एक एक कर कई लोग उसकी जान बचाने के लिए नाले में कूदे, किंतु बहुत देर हो चुकी थी और तब तक युवक की जान जा चुकी थी।
ग्रामीणों की मदद से मृतक युवक को पानी से बाहर निकाला गया। दल बल के साथ सूचना पर पहुंचे कोतवाल श्रीराम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देर शाम भेज दिया। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र मोहित व लवकुश तथा एक पुत्री ननदनी है। जो अभी नाबालिक है। वहीं बड़ा पुत्र मोहित रोजगार के शिलशिले में शहर में रहता है।
0 टिप्पणियाँ