डलमऊ/रायबरेली: ट्यूबवेल के गड्ढे के अंदर पंप की सफाई कर रहे 32 वर्षीय किसान ऊपर अचानक भरभराकर मिट्टी गिरने से उसमें दबकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के सेलरहा मजरे बासी परान निवासी राकेश कुमार 32 पुत्र रामशंकर अपने निजी ट्यूबवेल के गड्ढे में लगे मोटर के पंखे की सफाई कर रहा था, तभी भरभरा कर मिट्टी किसान के ऊपर गिर गई। जिससे किसान उसी गड्ढे में दब गया। किसान के दबने से उसकी पत्नी चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। ग्रामीणों की मदद से मिट्टी को हटाकर किसान को बाहर निकाला गया। आनन-फानन परिजन किसान को लेकर सीएचसी डलमऊ पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर सुनकर पत्नी उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे दो बच्चे रितेश और हितेश को छोड़ गया है। मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गई। गदागंज थाना प्रभारी अजीत विद्यार्थी ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ