रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अपने कारनामों के लिए हमेशा विवादों के घेरे में रहने वाले महराजगंज में तैनात दरोगा मनोज यादव को आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज में तैनात दरोगा मनोज कुमार यादव अपनी विवादित कार्यशैली के चलते हमेशा अधिकारियों की निगाह में चढ़े रहे। कई विवेचना में उनके द्वारा लीपापोती किए जाने की जांच चल रही थी। इसके अलावा पूर्व कोतवाल अरुण कुमार सिंह के कार्यकाल में जौनपुर नहर में बालू के अवैध खनन मामले में भी उन्हें उच्चाधिकारियों की फटकार सुननी पड़ी थी। इसके अलावा वाहनों से अवैध वसूली के साथ-साथ आम जनता से दुर्व्यवहार करने की भी शिकायतें सामने आती रही है।
बीते बृहस्पतिवार को एक मामले में उनकी शिकायत सदर विधायिका अदिति सिंह से भी की गई थी। आज खबर आई कि, आईजी के निर्देश पर उनको निलंबित कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि महराजगंज कोतवाल श्रीराम ने की है।

0 टिप्पणियाँ