रामविलास पासवान के निधन पर शोकाकुल हुए अधिवक्ता नहीं किया कामकाज।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: केंद्रीय खाद्य रसद मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर महराजगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। अधिवक्ताओं ने बैठक करके दिवंगत नेता को अधिवक्ता समाज का हितेषी बताते हुए कहा कि, उनके निधन से अधिवक्ता समुदाय को भारी दुख हुआ है। अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर निधन पर शोक जताया और आज के दिन न्यायिक कार्यों में भाग न लेने का निर्णय लिया, जिसके चलते अदालतों में कोई कामकाज नहीं हो सका। 

      आपको बता दें कि, महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि, दिवंगत रामविलास पासवान देश के उन नेताओं में थे, जिन्होंने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर अपनी विचारधारा और सोच के चलते लाखों करोड़ों लोगों की जीवन शैली में बदलाव ला दिया। उनके निधन से अधिवक्ता समाज दुखी है, इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, भूपेश मिश्रा, केके शुक्ला, सतीश द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, ज्योति प्रकाश अवस्थी, सर्वेश अवस्थी, सत्य प्रकाश मिश्रा, अतुल पांडेय आदि ने भी शोक जताया अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, रामविलास पासवान को शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाए, इसके बाद अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया। जिससे तहसील की अदालतों में कोई कामकाज नहीं हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ