रामविलास पासवान के निधन पर कांग्रेसियों ने आयोजित की शोक सभा
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दिवंगत रामविलास पासवान देश के करोड़ों करोड़ दलितों, वंचितों, शोषितों, पीड़ितों की आवाज थे। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ अलख जगाई थी, और करोड़ों करोड़ लोग उनके विचारों से सहमत थे। एक सामान्य घर में जन्मे व्यक्ति ने अपनी मेहनत लगन और समाज के प्रति समर्पण की भावना को लेकर भारत की राजनीति में अपना अमिट स्थान बनाया, जो कि, हम लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। यह उद्गार कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर कांग्रेस द्वारा आयोजित शोक श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, यहां कस्बे में अपने आवास पर एकत्र कांग्रेश जनों के साथ 2 मिनट का मौन रखकर आवास पर हुई, शोकसभा में सभी लोगों ने स्वर्गीय राम विलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पासी ने कहा कि, दलित समाज में जन्मे राम विलास पासवान बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने समाज में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की प्रवाह की, और जीवन भर उन्हें न्याय और सम्मान दिलाने के लिए काम किया। उनके निधन से पूरे समाज को गहरी क्षति पहुंची है। जिसे पूरा नहीं किया जा सकता।
इस मौके पर युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह, अब्दुल सत्तार, जावेद, राम उदित चौरसिया, प्रिंसू वैश्य, प्रदीप चौधरी, अरुण प्रकाश वर्मा उर्फ राजू, मनोज कसेरा, इरशाद आलम, जैनुलाब्दीन उर्फ लाला मनिहार, सुरेश पासी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ