महराजगंज/रायबरेली: बीते 48 घंटे पूर्व घर से गायब हुए 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश महराजगंज ड्रेन के नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी श्रीराम चौकी इंचार्ज थुलवासा आशीष तिवारी आनन फानन मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि, नाले में शव बरामद हुआ है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पिंडारी खुर्द गांव निवासी शिवलाल पासी पुत्र मंगल उम्र 50 वर्ष 24 अक्टूबर की रात से गायब हो गए थे, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका था। 48 घंटे बीतने के बाद पिंडारी खुर्द गांव जाने वाले महराजगंज के नाले में गांव के पास ही शिवलाल पासी का शव नाले के किनारे पड़ा मिला। जैसे ही परिजनों व ग्रामीणों द्वारा शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। आनन फानन मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इनसैट....... महराजगंज रायबरेली 24 अक्टूबर की रात गायब हुए शिवलाल पासी की पत्नी कमलेश कुमारी द्वारा महराजगंज कोतवाली पुलिस को बिना बताए घर से चले जाने व गायब होने के तहरीर दी थी। जिस को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने कमलेश कुमारी की तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा भी पंजीकृत किया था। लेकिन नैय्या नाले में शव बरामद होने पर बेटे लव कुश द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई थी।

0 टिप्पणियाँ