रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बाइक से अपनी बहन के साथ ससुराल जा रहे एक 35 वर्षीय व्यक्ति की ब्रेकर पर अचानक बाइक से धमाका होने की घटना प्रकाश में आई है। जिसमें बाइक समेत दोनों के चिथड़े उड़ गए हैं। 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 32 वर्षीय महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है, और हालत नाजुक बनी हुई है।
आपको बता दें कि, घटना रायबरेली और उन्नाव बॉर्डर की बताई जा रही है। महराजगंज तहसील क्षेत्र के हरदोई गांव निवासी मुस्लिम 35 पुत्र मुस्तकीम अपनी बहन रोशनी 32 के साथ हरदोई गांव से बाइक से टंगे झोले में बारूद रखकर अपनी ससुराल हिलौली जा रहा था, तभी अचानक कूटी खेड़ा पेट्रोल पंप के सामने बने हुए ब्रेकर पर बाइक उछलने के कारण विस्फोट हो गया। जिससे गाड़ी सहित दोनों के चीथड़े उड़ गए। बताया जाता है कि, मुस्लिम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस से मृतक मुस्तकीम की बहन रोशनी को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। यह भी बताया जाता है कि, हरदोई गांव निवासी मृतक मुस्लिम पुत्र मुस्तकीम गोला तमाशा का काम करता था, और झोले में बारूद रखकर अपनी ससुराल जा रहा था। हुए विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोग दौड़े, तो देखा बाइक के परखच्चे और दोनों सवारों के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन फानन स्थानी थाना मौरावा को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के द्वारा गंभीर घायल महिला को सीएससी पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।




0 टिप्पणियाँ