महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का उद्देश्य-श्रीराम

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सरकार द्वारा बहन बेटियों की सुरक्षा हेतु अनेक प्रकार के योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके तहत हमारी बहन बेटियों पर किसी भी प्रकार का कोई अत्याचार कोई करता है, तो उसकी सूचना तुरंत दें। जिससे कि, मनचले सहोंदों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। यह उद्गार आज थुलवासा चौकी के थुलवासा गांव में स्थित पंचायत भवन परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत ऑपरेशन शक्ति के आधीन एक विशाल गोष्ठी को संबोधित करते हुए महराजगंज कोतवाली के कोतवाल श्रीराम व्यक्त कर रहे थे।


    आपको बता दें कि, 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे थुलवासा में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस में उपस्थित बेटियों और महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी श्री राम ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु जागरूकता के लिए सरकार द्वारा चलाई गई 112 नंबर 181 नंबर 1090 महिला हेल्पलाइन किसी भी प्रकार की महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की शिकायत तुरंत करें। जिसका निस्तारण त्वरित किया जाएगा।


    यदि चौराहों पर शराब के नशे में धुत कोई व्यक्ति दिखाई पड़ता है, स्कूल कॉलेज के बाहर ना पढ़ने वाला कोई दिखाई पड़ता है, तो ऐसे लोगों की सूचना दूरभाष पर तुरंत दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा, और ऐसे सहोदों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 


   वहीं कार्यक्रम में मौजूद रायबरेली जिले की भाजपा नेत्री अनीता श्रीवास्तव, अधिवक्ता भूपेश मिश्रा, अतुल पांडेय, अंकुर अवस्थी, मोहित सिंह, सर्वेश अवस्थी, थुलवासा चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी, एंटी रोमियो प्रभारी रामबदन, बृजेश यादव व महिला कांस्टेबल तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ